महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मां बनीं एक्ट्रेस अमूल्या, घर गूंजी दो जुड़वा बेटों की किलकारी

3/2/2022 11:32:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 मार्च को देश भर में खूब धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। इस महापर्व पर कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अमूल्या और उनके पति जगदीश आर चंद्र को भोले बाबा का बड़ा आशीर्वाद मिला। कपल के घर दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। अमूल्या ने महाशिवरात्रि के मौके पर जुड़वां बेटों को जन्म दिया। इस गुड़ न्यूज को एक्ट्रेस के पति ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

 PunjabKesari


जगदीश ने अमूल्या के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'दो जुड़वां बेटे पैदा हुए हैं। मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jagdish R Chandra (@jagdishrchandra)


बता दें, अमूल्या और जगदीश ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद कपल दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jagdish R Chandra (@jagdishrchandra)


वर्कफ्रंट पर, अमूल्या ने जगदीश आर चंद्र संग शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। उन्होंने 2001 में कन्नड़ भाषा की फिल्म 'पर्व' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद 2007 में फिल्म Cheluvina Chittara में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। अमूल्या को आखिरी बार 2007 में आई फिल्म Mugulu Nage में कैमियो रोल में देखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News