सात फेरे लेकर प्यार आदित्य की हुईं ''बाबुल का आंगन छूटे ना'' फेम आस्था चौधरी, रेड साड़ी में दुल्हन बन लगीं बेहद खूबसूरत

4/28/2022 10:18:08 AM

मुंबई: सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' फेम आस्था चौधरी ने  25 अप्रैल 2022 कोअपने सपनों के राजकुमार संग शादी रचाई। आस्था चौधरी ने डॉक्टर आदित्य बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। आदित्य ने अपने गृहनगर प्रयागराज में आस्था संग सात फेरे लिए।

PunjabKesari

उनकी शादी में टीवी की कई हस्तियां मौजूद थीं। अब इसकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं।

PunjabKesari

शादी में आस्था ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन ज्वेलरी से कंप्लीट किया था।PunjabKesari

मांग टीका, हाथों में लगी मेहंदी, चूड़ा, कलीरे उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

PunjabKesari

हल्दी सेरेमनी

आस्था की शादी की रस्में उनकी हल्दी सेरेमनी ​के साथ शुरू हुई थीं। इस समारोह के लिए आस्था ने गुलाबी रंग की एक सुंदर साड़ी पहनी थी और इसे फूलों की ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "शुभारंभ #हल्दीसेरेमनी।"

PunjabKesari

मेहंदी 
 

अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए आस्था ने डार्क ग्रीन कलर के गाउन को चुना, जिसपर  एक खूबसूरत गोल्डन बेल्ट थी। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "मेहंदी की रात।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aastha Chaudhary (@aasthachaudhary)

बता दें कि बीते साल सितंबर में आस्था और आदित्य का रोका हुआ था। रोका सेरेमनी की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ आस्था ने लिखा था-हमारा पहला कदम 'हमेशा के लिए' 10-09-2021। @dradityabanerjee #rokaceremony।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aastha Chaudhary (@aasthachaudhary)

आस्था चौधरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी। हालांकि उन्हें पाॅपुलैरिटी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से मिली थी। इसके अलावा वो 'उतरन', 'ऐसे करो ना विदा', 'एक वीर की अरदास वीरा' और 'केसरी नंदन' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News