गंभीर हादसे की शिकार हुई ये एक्ट्रैस, हॉस्पिटल में हैं भर्ती

6/25/2017 2:46:49 PM

मुंबई: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रैस प्रियंका महाराज पिछले दिनों मुंबई में हुए एक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। जिसकी वजह से वह इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी और सिर में सात टांके लगे हैं। फैंस फेसबुक पर उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग प्रियंका से मिलने हॉस्पिटल भी जा रहें हैं। उनमें से ही किसी ने प्रियंका की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका रविवार को सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रियंका सड़क पर गिर गईं और उनके सिर पर गहरी चोट लग गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।

बता दें कि प्रियंका पटना की रहने वाली हैं। वह अब तक चार फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है।