विष्णु विशाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से लिए सात फेरे, कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं दुल्हन

4/23/2021 9:48:23 AM

मुंबई: तमिल सुपर स्टार विष्णु विशाल ने 22 अप्रैल को स्टार बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा संग शादी के बंधन में बंधे। कपल ने  हैदराबाद में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कोरोना वायरस के चलते इस शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अब इस कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई है। शादी में 
ज्वाला ग्रीन एंड रेड कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी की हुई है।लाल चूड़ा, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर लगाए ज्वाला गुट्टा बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

वहीं विष्णु विशाल व्हाइट धोती-कुर्ते में नजर आ रहे है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि विष्णु विशाला और ज्वाला गुट्टा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल ज्वाला के 37वें जन्मदिन के मौके पक कपल ने एक-दूसरे से सगाई की थी।

PunjabKesari

हालांकि ये दोनों ही तलाक शुदा हैं, जो नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत की है। विष्णु विशाल ने 2010 में  फिल्म प्रोड्यूसर रागिनी नटराज से पहली शादी की थी लेकिन दोनों 2018 में अलग हो गए थे। विष्णु और रागिनी का एक बेटा भी है। वहीं ज्वाला ने हमवतन शटलर चेतन आनंद से शादी की थी। दोनों का साल 2011 में तलाक हो गया था।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News