पटना में सुशांत के फैंस ने फूंका सलमान-करण का पुतला, जमकर किया प्रदर्शन

6/16/2020 5:49:11 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की। सुशांत ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के सुसाइड करने के बाद बॉलीवुड पर कई सलाव खड़े हो रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर को एक्टर के प्रति नकली शोक प्रकट करने पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari

इतना ही पटना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी जलाया। पटना की सड़कों पर उतरे युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स और करण जौहर जैसे डायरेक्टर न्यू कमर्स के साथ ज्यादती कर रहे हैं।

PunjabKesari

उनका कहना था कि सुशांत जैसे स्टार्स को इंडस्ट्री में टिकने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वो किसी स्टार के बेटे नहीं हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गाॅडफादर नहीं है।प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में जो नए लोग आते हैं वो छोटे शहरों से ही होता है। इसके अलावा ये लोग सुशांत केशंसकों ने आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

PunjabKesari

बता दें कि इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स ने बाॅलीवुड पर कई इल्जाम लगाए हैं। कहा जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की बेरूखी से परेशान थे। वह नेपोटिज्म का शिकार हो गए थे। कई प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत का बॉयकॉट कर तक कर दिया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News