फीमेल फैन की शादी अटैंड करने श्री लंका पहुँच गए सोनू सूद, दिल जीत लेंगी तस्वीरें

7/27/2019 7:21:40 PM

 

तड़का टीम। बॉलीवुड फैन अपने पसंदीदा सितारों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, उनसे एक मुलाकात के लिए कई फैंस अक्सर मुंबई पहुंचे हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि स्टार्स अपने फैंस के लिए उनसे मिलने उनके पास गए हों? शायद नहीं सुना होगा। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर सोनू सूद ने अपनी फिल्मों से फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। उन्होंने आशिक बनाया आपने, दबंग, सिंह इज किंग और सिम्बा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले सोनू भी अपने फैंस को खास समझते हैं। इसी के चलते हाल ही में वह अपनी एक फीमेल फैन की शादी अटेंड करने श्री लंका पहुंचे। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शादी की तस्वीर लगाई जो आपका भी दिल जीत लेगी।

तस्‍वीर में सोनू नए जोड़े के साथ पर्फेक्‍ट पिक्‍चर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने ब्‍लैक कलर का फॉर्मल सूट पहन रखा है जबकि उनके बगल में उनकी फैन ग्रे-वाइट गाउन में दिख रही हैं। उनके हसबैंड वाइट फॉर्मल सूट में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@Sonu_Sood's super sweet gesture for a fan as he attended her wedding in SriLanka! . . . #sonusood #srilanka #wedding #fan #love #instadaily #instagood #photooftheday #thursday #paparazzi #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Jul 25, 2019 at 1:08am PDT

हाल ही में सोनू रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे। हिंदी के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नजर आ चुके सोनू अब एक बार फिर कन्नड़ भाषा की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म कन्नड़ भाषा के अलावा हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। सोनू सूद की ये फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

 


 

Smita Sharma