'मेरी जिंदगी एकदम ठीक...हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस तलपड़े तो खुशी से झूमी पत्नी,पोस्ट शेयर कर फैंस और डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

12/20/2023 8:13:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि श्रेयस तलपड़े अब हाॅस्पिटल से घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर की पत्नी दीप्ति ने दी। श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। तब से श्रेयस तलपड़े अस्पताल में ही भर्ती थे लेकिन अब वह सकुशल घर आ गए हैं। एक्टर के घर आने पर दीप्ति ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। दीप्ति ने श्रेयस संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

 इसमें उन्होंने हर उस इंसान का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है, जो एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे थे। दीप्ति ने लिखा-'मेरी जिंदगी, मेरे श्रेयस एकदम ठीक होकर घर लौट आए हैं। मैं श्रेयस से बहस करती थी कि किस पर विश्वास करूं। लेकिन आज मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया है और वो हैं भगवान। वह उस शाम मेरे साथ थे, जब यह भयानक घटना घटी। मैं अब कभी उनके होने या न होने पर सवाल नहीं उठाऊंगी। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने उस शाम मेरी मदद की। मैंने एक की मदद मांगी और 10 हाथ मदद को चले आए। श्रेयस कार के अंदर पड़े थे,पर उन लोगों को नहीं पता था कि वो किसकी मदद कर रहे हैं फिर भी वो मदद को दौड़े आए।'

दीप्ति ने आगे लिखा-'उस दिन जो भी लोग भगवान बनकर मेरे लिए आए, उन सभी को शुक्रिया अदा करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरा संदेश आप तक पहुंच जाए। मैं हमेशा आप सभी की दिल से आभारी रहूंगी। मुंबई ऐसा ही शहर है। यहां हमें अकेला नहीं छोड़ा गया, बल्कि हमारा ख्याल रखा गया। मैं हमारे सभी दोस्तों, परिवार के लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। वो लोग अपना काम छोड़कर हमारी मदद को आ गए।' पोस्ट में दीप्ति तलपड़े ने Belle Vue हॉस्पिटल' के स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके पति श्रेयस तलपड़े का इलाज किया और ख्याल रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepti Shreyas Talpade (@deeptitalpade)

बता दें कि 14 दिसंबर की शाम जब श्रेयस तलपड़े फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से वापस लौटे, तो उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं, पर वह रास्ते में ही बेहोश हो गए थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

Content Writer

Smita Sharma