सोशल मीडिया पर उड़ी शरमन जोशी की मौत की अफवाह, कुछ दिन पहले ही फैली थीं ससुर प्रेम चोपड़ा के बारे में ऐसी खबरें

8/6/2022 11:37:57 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर कई बार बी-टाउन स्टार्स की मौत की अफवाहें फैलती रहती हैं। बीते दिनों ही दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाहें सामने आई थीं। इन खबरों पर एक्टर ने खुद सामने आकर सफाई दी थी।

वहीं अब प्रेम चोपड़ा के दामाद यानि एक्टर शरमन जोशी कीमौत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। शरमन पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

रमन जोशी गुजराती एक्टर अरविंद जोशी के बेटे हैं। गुजराती थिएटर से शुरुआत करने वाले शरमन ने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से फिल्मों में एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद शरमन ने 'स्टाइल', 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल', 'लाइन इन अ मेट्रो', 'ढोल', '3 इडियट्स', 'हेट स्टोरी 3', 'मिशन मंगल' जैसी कई पॉप्युलर फिल्मों में काम किया है। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शरमन जोशी ने 21 साल की उम्र में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी। कपल के तीन बच्चे हैं। उन्होंने साल 2005 में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम ख्याना जोशी और साल 2009 में जुड़वा बेटों विहान जोशी, वरयान जोशी का स्वागत किया। 
 

Content Writer

Smita Sharma