सायरा बानो की नातिन के देवर की दुल्हन बनी ये सिंगर, देखें Wedding Pics

9/18/2019 10:58:35 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के देवर और एक्टर सत्या ने हाल ही में सिंगर और बिग बॉस तमिल 2 फेम राम्या एनएस के साथ शादी रचाई। हाल ही में उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को उनकी फ्रेंड सनम शेट्टी ने शेयर किया है।

तस्वीरों में राम्या ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं सत्या ग्रीन शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में न्यूलीवेड कपल किस करता दिख रहा है। बता दें कि कपल ने 16 सितंबर को रचाईं थी।

इस शादी में फैमिली और कुछ फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सत्या सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के देवर हैं। सायशा ने इसी साल मार्च में साउथ एक्टर आर्या के साथ शादी रचाई थी। आर्या सायशा से 17 साल बड़े हैं। 

राम्या की बात करें तो वह दक्षिण सिनेमा की एक फेमस सिंगर हैं और उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में 400 से अधिक गाने गाए हैं।

राम्या की ये सत्या संग दूसरी शादी है। इससे पहले वह प्ले बैक सुंगर  अर्जुन संग शादी रचा चुकी है। वहीं सत्या की बात करें तो वह इन दिनों नीलाकुइल नामक एक सीरियल में नजर आ रहे हैं।

 


 

Smita Sharma