'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

2/20/2024 11:07:11 AM

मुंबई:  टीवी इंडस्ट्री से हाल ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। ऋतुराज ने 59 की उम्र में अंतिम सांस ली।  खबरों की मानें तो एक्टर का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।

 

इतना ही नहीं ऋतुराज कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात यानी 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को गहरा धक्का लगा। 

 

वहीं एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए अमित बहल ने बताया- 'हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।' 
 

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। एक्टर की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले 'अनुपमा' में दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 साल थी। उनकी भी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।

 

 काम की बात करें तो ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज के यूं चले जाने से फैंस को भी धक्का लगा  क्योंकि वह उन्हें दोबारा शो में देखने की आस लगाए बैठे थे।।

Content Writer

Smita Sharma