B''Day Spcl:  इस खलनायक की एक्टिंग के मुरीद थे लोग, चचेरी बहन के साथ करना पड़ा था रेप सीन

11/23/2019 4:05:09 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों के बीच में अपनी खास जगह बना चुके रजा मुराद आज 69 साल के हो रहे हैं। उनको अपने दमदार अंदाज़ और दमदार आवाज़ के लिए जाना जाता है। उनकी आवाज़ इतनी दमदार थी कि उससे लोग कांप जाते थे। वह अपनी अलग शैली के लिए प्रसिद्ध है लेकिन इतने सब के बाद भी एक समय ऐसा भी आया, जब वह डर गए थे।

उन्हें बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान से डर लगता था। एक बार उन्हें जीनत के साथ एक सीन शूट करना था, लेकिन वह इतना डर ​​गए कि उन्होंने जीनत को छूने से इनकार कर दिया।

दरअसल, बात उस समय की है जब बॉलीवुड में डकैतों को लेकर फिल्में बन रही थीं और यह फिल्म 'डाकू हसीना' से रिलेटेड मामला है। इस फिल्म में जीनत अमान और राकेश रोशन लीड एक्टर थे और रजा मुराद इस फिल्म में विलेन के रोल में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में ज़ीनत अमान और रज़ा मुराद के बीच एक रेप सीन फिल्माया जाना था, लेकिन उन्होंने इस सीन को करने से मना कर दिया।

फिल्म के मेकर्स ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने साफ मना कर दिया। वास्तव में, रज़ा मुराद ज़ीनत अमान के रिश्तेदार हैं और रिश्ते में, रज़ा ज़ीनत के चचेरे भाई लगते हैं, इस कारण से, वह ज़ीनत के साथ रेप सीन करने से डरते थे।


जब रज़ा डायरेक्टर के कहने पर भी सहमत नहीं हुए, तब ज़ीनत को उन्हें मनाने की ज़िम्मेदारी दी गई। उन्होंने समझाया कि, "एक एक्टर के रूप में, हमें यहाँ रिलेशन को नहीं देखना चाहिए, काम को देखना चाहिए और एक्टिंग के दौरान, एक्टर केवल कैरेक्टर निभाता है।"  वहीं ज़ीनत ने उसे समझा और वह इस सीन को करने के लिए तैयार हो गई। रज़ा मुराद ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ज़ीनत के साथ फिल्माया गया यह सीन मेरे करियर का सबसे मुश्किल सीन था।

Edited By

Akash sikarwar