अभिनेता राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा से किया विवाह, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

11/15/2021 10:36:00 PM

मुंबईः अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा एक दशक से ज्यादा लंबे संबंध के बाद सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने कहा कि जीवन के इस सफर में एक-दूसरे का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

इसी शनिवार को सगाई करने के बाद दोनों ने न्यू चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसॉर्ट' में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। विवाह में राव ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतत: 11 साल के प्रेम, रोमांस, दोस्ती और मजे के बाद आज मेरा उससे विवाह हुआ, जो मेरी सबकुछ है, मेरी हमसफर और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। आज मेरे लिए पत्रलेखा का पति कहलाने से ज्यादा बड़ी खुशी और कोई नहीं है। आज से हमेशा-हमेशा के लिए.....'' पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

लंबे समय से लिव इन साथी 
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राजकुमार राव ने सबसे पहले पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तब से ही वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे थे। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके मन में बहुत खराब बनी थी।

फिल्म में किया साथ काम 
साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। यह पत्रलेखा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई और आखिरकार 11 साल के प्यार के बाद दोनों आज शादी के बंधन में बंध गए हैं।
 

 

Content Writer

Pardeep