मलाइका की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे राजकुमार राव, यूं किया विश

10/23/2019 12:33:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंड्स्ट्री की 'फिटनेस क्वीन' मलाइका अरोड़ा 46 वर्ष की हो गईं हैं। मंगलवार रात से उनका बर्थ-डे सेलिब्रेशन चल रहा है। मलाइका ने अपने इस खास दिन पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पार्टी में इन्वाइट किया, इस दौरान स्टार्स ने बोल्ड अंदाज में वहां शिरकत की। एक्टर राजकुमार  राव भी अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ मलाइका को बर्ड-डे विश करने पहुंचे।


 
इस दौरान स्टार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत खुश नजर आए, उन्होंने पत्रलेखा के साथ पूरे कन्फिडेंस में कैमरे के सामने खूब पोज भी दिए।

लुक की बात करें तो राजकुमार  राव ग्रे ब्लेजर और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक शूज में जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड स्लीवलेस रेड मिडी और ब्लैक गमबूट्स में काफी अट्रेक्टिव लग रही हैं।

लुक को कम्पलीट करते हुए राउंड शेप इयरिंग, मिनिमल मैकअप और ब्राउन हेयर्स की पोनी उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है। पार्टी में दोनों की केमिस्ट्री जम रही है। 


पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों स्टार काफी लंबे से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, कई जगहों पर अक्सर इनको एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिसके कारण यह खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिलेशन को छुपाने की कोशिश नहीं की।  

Smita Sharma