साउथ सुपरस्टार विजय की सेल्फी पर फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार, बना साल 2020 का सबसे ज्यादा रीट्वीट किए जाने वाला ट्वीट

12/9/2020 5:23:41 PM

मुंबई. साउथ सुपरस्टार जोसेफ विजय इसी साल फरवरी में तमिलनाडु में के नेवेली में एक प्रोग्राम में गए थे। वहां विजय ने फैंस के साथ एक सेल्फी क्लिक की थी। जिसे एक्टर ने ट्विटर पर पोस्ट किया थी। जिसे फैंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 


एक्टर की ट्वीट की हुई तस्वीर को फैंस ने सबसे ज्यादा लाइक किया और रीट्वीट किया गया। विजय ने तस्वीर में फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था- 'धन्यवाद नेवेली'

 

इस ट्वीट पर फैंस ने इतना प्यार लुटाया कि यह साल 2020 का सबसे अधिक रीट्वीट होने वाला ट्वीट बन गया। इस ट्वीट को 1 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। ये आंकड़े 1 जनवरी से 15 नवंबर तक के हैं। अगर अब की बात करें तो विजय की इस सेल्फी को 1 लाख 62 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।


बता दें एक्टर जोसेफ विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। एक्टर ने 'मर्सल', 'सरकार', 'ठेरी', 'पुली', 'विल्लु', 'सिवाकाशी', 'थमिज़न' और 'राउडी राठौड़' जैसी फिल्मों में काम किया है। विजय को उनके शानदार काम के लिए तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड, फिल्मफेयर साउथ, विजय अवॉर्ड और एडिसन अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड्स मिले हैं।

Parminder Kaur