फिल्म ‘तूफान’ में बॉक्सर का किरदार निभाएंगे फरहान अख्तर

1/18/2019 1:48:14 AM

मुंबईः जैसे कि आप सब जानतें ही हो कि इन दिनों बॉलीवुड में खेल पर आधारित फिल्मों का चलन जोरों पर है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। श्री मेहरा और फरहान अख्तर की जोड़ी फिर साथ आने वाली है। श्री मेहरा एक बॉक्सर की दर्दभरी दास्तां पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

बता दें इस फिल्म में फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का नाम ‘तूफान’ रखा गया है। फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए उत्साहित हूं कि ‘भाग मिल्खा भाग’के छह साल बाद राकेश मैं और ओमप्रकाश मेहरा ‘तूफान’ के लिए एकसाथ आ रहे हैं। जो कि एक बॉक्सर की कहानी है इस नई जर्नी की शुरुआत के लिए आप सभी की शुभकामनाएं चाहते हैं।’’

बताया जा रहा है कि ‘तूफान’ बायोपिक नहीं होकर एक फिक्शनल स्टोरी है, जिसे अंजुम राजाबाली ने लिखा है। फरहान को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। श्री मेहरा ने फिल्म से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

Pawan Insha