साउथ सुपरस्टार धनुष ने खरीदी ब्रैंड न्यू लग्जरी सेडान, एक्टर की 1.8 करोड़ की शानदार कार पर आया फैंस का दिल

11/23/2023 11:38:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष की फैंस के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। फैंस उनकी एक्टिंग के हद से परे दीवाने हैं। अब हाल ही में इस पॉपुलर एक्टर ने बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ लक्जरी सेडान खरीदी है और इस लग्जरी कार को खरीदने वाले वह लेटेस्ट इंडियन सेलिब्रिटी बन गए हैं।


धनुष की नई कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.78 करोड़ रुपये है और यह ग्रे कलर की बेहद शानदार कार है। हाल ही में उनकी इस नई कार का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर अपनी नई कार सड़कों पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इस कार को खरीदने के बाद फैंस धनुष को खूब बधाइया दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by AK Mathivanan (@crazy_cars_chennai)

बता दें, एक्टर धनुष साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के एक्स दामाद हैं। उन्होंने साल 2004 में रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी और इस शादी से उन्हें दो बेटे यात्रा और लिंगा हुए। वहीं, शादी के 18 साल बाद 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। अलग होने के बाद भी वे दोनों मिलकर अपने बेटों की परवरिश कर रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati