फेमस एक्टर और TMC के पूर्व सांसद तापस पॉल का निधन, माधुरी दीक्षित संग भी कर चुके हैं काम

2/18/2020 9:25:03 AM

मुंबई: बंगाली फिल्मों ते फेमस एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का आज यानि मंगलवार सुबह निधन हो गया। तापस पॉल ने मुंबई के एक हाॅस्पिटल में 61 की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ गै। उनकी मौत की खबर से सिनेमा और राजनीति जगत की हस्तियां शोक में हैं। 

PunjabKesari

 

तापस पॉल ने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पॉल ने 'दादर कीर्ति' फिल्म से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। 'साहब', 'परबत प्रिया', 'भलोबासा भलोबासा', 'अमर बंधन', 'अनुरागेर चोयान' आदि फिल्‍में उनकी बैक-टू-बैक सुपरहिट रही।

PunjabKesari

1981 में रिलीज फिल्म 'साहब' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। पाॅल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने 'अबोध' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं। 

PunjabKesari
 

पॉल कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। उन्होंने TMC के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

PunjabKesari

पाॅल के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। सीबीआई ने 2016 में रोज़ वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News