''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' फेम अमन वर्मा की मां का हुआ निधन, एक्टर ने लिखा भावुक नोट

4/22/2021 11:56:46 AM

मुंबई. शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है। अमन की मां का निधन 18 अप्रैल को हुआ था। एक्टर ने इसकी जानकारी अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अमन ने मां कैलाश वर्मा की तस्वीर शेयर की है और उसके साथ भावुक नोट भी लिखा है।


अमन ने लिखा- 'जिंदगी एक सर्कल में आती है। भारी दिल के साथ सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरी मां कैलाश वर्मा हमें छोड़कर चली गई हैं। प्लीज उन्हें प्रार्थनाओं में रखिए। कोविड सिचुएशन को देखते हुए फोन और मैसेज से ही संवेदना व्यक्त करिए।' इस खबर को सुनकर फैंस और स्टार्स ने दुख जताया है।


बता दें अमन के कई शोज में नजर आ चुके हैं। जिनमें शांति, सीआईडी, क्योंकि सास भी कभी बहूं थी, कुमकुम, विरासत, सुजाता जैसे शोज शामिल हैं। इसके अलावा अमन खुलजा सिम सिम, इंडियन आइडल, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज जैसे शोज होस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा अमन ने बागबान, अंदाज, कोई है, संघर्ष, जानी दुश्मन, लम्हा, देश द्रोही, तीस मार खां, दाल में कुछ काला जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Content Writer

Parminder Kaur