50 की अंचित कौर ने ऑनस्क्रीन बेटी निया संग बिकिनी में दिए पोज, हसीनाओं ने बढ़ाया ''जमाई राजा 2'' के सेट का तापमान

11/29/2020 3:17:14 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपने बिकिनी लुक की वजह चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से निया एक के बाद एक अपनी बिकिनी लुक में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इतना ही नहीं निया शर्मा ने अपनी ऑनस्क्रीन मां अंचित कौर की बिकिनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

सामने आईं तस्वीरों में 50 की अंचित कौर रेड कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

वहीं निया सी ग्रीन कलर की बिकिनी दिखीं। ये तस्वीरें निया के शो 'जमाई राजा 2' के सेट के दौरान की हैं।

इन दोनों हसीनाओं का बिकिनी लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले निया ने अपने को-स्टार रवि दूबे के साथ तस्वीरें शेयर की थी।

उन तस्वीरों में निया ब्लैक एंड गोल्डन कलर की बिकिनी में दिखीं थी। वहीं रवि शर्टलेस थे। कपल समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में पोज देता नजर आया था।  

बता दें कि निया और  रवि का नया शो  जमाई राजा 2.0 का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। निया और रवि की जोड़ी को फैंस ने जमाई राजा सीजन 1 में खूब पसंद किया था। 

Smita Sharma