सलमान खान का साथ मिलते ही चमकी शहनाज गिल की किस्मत, हाथ लगा एक और बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट!

7/19/2022 3:38:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'पंजाब की कटरीना' कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियों में रहती हैं। शहनाज ने अपने अलग अंदाज और मेहनत से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज वह बिलियन हार्ट्स की धड़कन है। फैंस को शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू का बेसबरी से इंतजार है। इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई ह।

 

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज गिल के हाथ एक और बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। वह जल्द ही रिया कपूर की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगे।


वहीं बीते दिन मुंबई में स्पॉट हुई शहनाज गिल ने मीडिया को बताया था कि वह संजू बाबा के साथ अमेरिका जाने वाली हैं।’ हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि शहनाज गिल संजय दत्त के साथ फिल्म में नजर आएंगी या नहीं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बताते चले शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
 

Content Writer

suman prajapati