The Kapil Sharma Show: चलते शो में अभिषेक ने छूए कपिल शर्मा की मां के पैर, लोग बोले-''ये हैं बच्चन फैमिली के संस्कार''

11/30/2021 10:32:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के मोस्ट डीसेंट एक्टर्स में से एक हैं। अभिषेक जितने दमदार एक्टर हैं उतने ही सुलझे हुए इंसान हैं। यही वजह है कि वह आज तक किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं पड़े।अभिषेक हमेशा ही अपने लविंग नेचर से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

हाल ही में अभिषेक एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से साथ फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान अभिषेक ने कुछ ऐशा कर दिया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। लोग  बच्चन परिवार के संस्कारों की बात करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, इस एपिसोड के बीच में अभिषेक कपिल शर्मा की मां के पैर छूते हुए नजर आते हैं।

होता ये है कि कपिल चित्रांगदा सिंह के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं और इस दौरान अभिषेक बच्चन भी एक्ट्रेस को तंग करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। तब चित्रांगदा कहती हैं कि सामने मम्मी बैठी हैं, कुछ तो शर्म करो।

इस दौरान चित्रांगदा कपिल शर्मा की मां की ओर इशारा करती हैं, जो ऑडियंस की लाइन में बैठी हुई होती हैं। चित्रांगदा सिंह की ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन हैरान रह जाते हैं। वह और कहते हैं-'अरे कपिल पहले बताना चाहिए था ना, कहां है मम्मी?'

इसके बाद अभिषेक कपिल की मां की ओर बढ़ते हैं और आगे जाकर उनके पैर छूते हैं। कपिल शर्मा की मां भी खुश होकर अभिषेक बच्चन को ढेर सारा आशीर्वाद देती हैं।

अभिषेक बच्चन का ये व्यवहार देखकर वहां बैठी ऑडियंश जमकर तालियां बजाती हैं। खुद कपिल शर्मा भी अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक की तारीफ हो रही है। कई लोग बच्चन परिवार के संस्कार की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग अभिषेक को नम्रता और प्रेम वाला इंसान बता रहे हैं। देखें यूजर्स के कमेंट..

फिल्म की बात करें तो बॉब बिस्वास काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने अपना काफी वजह बढ़ाया था। अभिषेक ने कपिल शर्मा के इसी शो में खुलासा किया कि विद्या बालन कि फिल्म ‘कहानी’ के एक किरदार पर फिल्म बनी है जिसे सुन स इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।  
 

Content Writer

Smita Sharma