ढाई साल की बच्ची की हत्या से गुस्से में बॉलीवुड, स्टार्स बोले- ''आरोपी को मिले फांसी''

6/7/2019 11:24:06 AM

मुंबई: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि बच्ची के साथ रेप नहीं हुआ। इस घटना के बाद देश के कोने कोने में रोष है और आरोपी को कड़ी कड़ी से सजा की मांग उठाई जा रही है। ट्विटर पर #JusticeForTwinkleSharma ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस मामले में चुप नहीं रहे और उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- ये एक घृणात्मक और गुस्सा पैदा करने वाली घटना है और वो निशब्द हैं। कोई ऐसी क्रूरता करने की बात सोच भी कैसे सकता है।


सनी लियोन


सनी लियोन ने लिखा- 'माफ करना, बच्ची तुमको एक ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां इंसान अब इंसानियत को नहीं समझता !!!! मुझे माफ कर दो।'

 

रवीना टंडन 

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या और रेप बहुत ही डरावना है। उसके शरीर को विकृत कर दिया। बुराई, अमानवीय और बर्बरता को दिखाया। दोषी को फांसी मिलनी चाहिए। कानून को तेजी से काम करना चाहिए!

 

रितेश देशमुख 


रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा- 'घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और सदमा लगा। हम एक समाज के रूप में थोड़ा असफल रहे हैं। हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की असुरक्षित दुनिया बना रहे हैं। इन अपराधों को कम करने के लिए सख्त सजा और तत्काल न्याय एकमात्र तरीका है।

 

 

जेनेलिया देशमुख 


जेनेलिया देशमुख ने लिखा- 'ये भयावह है, मैं इस बात से बिल्कुल नाराज हूं कि हमारे देश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ क्या हो रहा है। हर बार की तरह हम बच्ची के लिए असफल रहे हैं। ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए.


अनुपम खेर 

एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- 'तीन साल की बच्ची के रेप पर गुस्सा है। ये बहुत डरावना, शर्मिंदा करने वाला और शब्दों से परे दुखद है।आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए कोई अन्य सजा नहीं है। मैं बच्ची के लिए न्याय की मांग करता हूं।

 

सोनम कपूर 

सोनम कपूर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए देर रात सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सोनम ने लिखा कि जो उस मासूम बच्ची के साथ हुआ है वो दुखद है और इस मसले को अपनी आपसी नफरत को मिटाने का तरीका न बनाएं।

 

अर्जुन कपूर


अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर लिखा- 'बलात्कार और हत्या मानवता पर एक शर्म की बात है। न्याय जरुर होना चाहिए।'

 

 

इसके अलावा हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजपाल यादव समेत कई स्टार्स ने ट्वीट की। 

 

क्या था मामला?

टप्पल में 30 मई को एक ढाई साल की बच्ची गायब हुई थी। दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव घर से 100 मीटर दूर मिला। बच्ची के पिता ने पहले ही दिन हत्या का शक मुहल्ले के जाहिद पर जताया था।

 

बताया था कि जाहिद ने उधार के पांच हजार रुपए नहीं दिए और उसके बदले उल्टे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने जाहिद व उसके पड़ोसी असलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

 

4 जून को हत्या का पर्दाफाश कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या करना कुबूल किया। वजह में बच्ची के पिता से बेइज्जती का बदला लेना बताया।

 

Smita Sharma