हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया, जीवन को काटकर लिखा था- मौत भेदभाव नहीं करती

12/10/2020 12:24:03 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 महीने होने वाले हैं। उनके चाहने वालों को अब तक यकीन नहीं होता कि वह इस दुनिया में नहीं। सुशांत एक ऐसा नाम जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जब सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई थी तब हर किसी के जहन में यही बात आई थी कि एक हंसते मुस्कुराते चहेरे वाले एक्टर को ऐसा क्या गम था जो उसने ये कदम उठाया। चाहे आज सुशांत हमारे बीच नहीं है लेकिन चाहने वालें उन्हें लगातार याद करते हैं।

 फैंस आए दिन सुशांत की लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सुशांत की फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सुशांत की हथेली की है। दरअसल,हाल ही में केदारनाथ की रिलीज को दो साल पूरे हुए है। इस मौके पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत की हथेली की तस्वीर शेयर कर एक किस्सा फैंस को बताया है।

 

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सुशांत के हाथ पर काफी कुछ लिखा है। जैसे- धर्म, विवाद, वादा, ईश्वर और जीवन भेदभाव नहीं करता। इसके बाद इसमें जीवन को काटकर लिखा है, मौत भेदभाव नहीं करती। इसके अलावा अपने लोगों को बचाओ, लड़की का वादा जैसा भी कुछ लिखा गया है।

 

इस तस्वीर को शेयर कर डायरेक्टर ने लिखा- 'मुझे याद है जब मैं स्टोरी सुना रहा था और हम मंसूर के बारे में डिसकस कर रहे थे, वह हाथ पर कुछ लिख रहा था... मैंने उससे पूछा ये क्या लिख रहा है हाथ पे... उसने कहा अपनी दुनिया समेट रहा हूं।' अभिषेक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत की हथेली की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। मौत की वजह सीबीआई पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

Smita Sharma