कोरोना के चलते अभिषेक कपूर के ससुर का निधन, डायरेक्टर ने तस्वीर शेयर कर जताया शोक

5/7/2021 9:56:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। अब दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ'   के निर्देशक अभिषेक कपूर और एक्टर की वाइफ प्रज्ञा कपूर के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिषेक कपूर ने अपने ससुर के निधन पर शोक जताया है।

 PunjabKesari


अभिषेक ने अपनी बीवी प्रज्ञा के पिता जयंत के यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - प्रज्ञा और मैंने आज उसके पिता को कोरोना की जटिलताओं से जंग लड़ने के बाद खो दिया है। वह एक शालीन दयालु आदमी और 3 बच्चों के लिए एक प्यारे पिता थे। देश के बाकी हिस्सों की तरह हमारा परिवार भी बहुत कोशिश के दौर से गुजर रहा है। वो जल्द ही चले गए हैं। हरि ओम। 

PunjabKesari


अभिषेक का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor)

बता दें कि फिल्ममेकर अभिषेक कपूर सुशांत के बेहद करीब थे। उन्होंने सुशांत की फिल्म काई पो छे को डायरेक्ट किया था। वहीं दिवंगत की केदारनाथ को भी अभिषेक ने ही निर्देशित किया था।

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News