टीवी एक्टर ने करवाया हॉट प्री-वेडिंग शूट, गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे हैं शादी

11/30/2017 9:51:31 AM

मुंबई: एक्टर अभिषेक बजाज जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड आकांक्षा जिंदल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। इसमें इस लवली कपल का रोमांटिक, बोल्ड और एडवेंचरस लुक देखने को मिल रहा है।

फोटो सेशन के लिए एक्टर ने एक प्राइवेट याट भी हायर की थी। हालांकि, इस दौरान मौसम के मिजाज कुछ ठीक नहीं थे, जैसा कि फोटो में देखकर पता चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद इन्होंने परफेक्ट पोज दिया है। 

फोटोशूट में आकांक्षा ने रेड कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना है, जिसमें ये बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। वहीं, अभिषेक ब्लैक कलर के जींस में शर्टलेस पोज रहे हैं और बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। इसके अलावा कुछ और भी फोटो हैं।

अभिषेक पिछले सात साल से आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में थे। 32 साल के अभिषेक आकांक्षा को तब से डेट कर रहे हैं, जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। दोनों की उम्र में तकरीबन 6 साल का फासला है। बता दें कि अभिषेक काफी फिटनेस फ्रीक हैं। इन्हें 'दिल देके देखो' और 'मेरी भाभी' जैसे टीवी शो में देखा जा चुका है।