अभिषेक ने खास अंदाज में किया भांजी नव्या को बर्थडे विश, तस्वीर शेयर लिखा- फेवरेट

12/6/2020 5:44:06 PM

मुंबई. अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में अभिषेक ने अपनी भांजी नव्या नवेली की तस्वीर शेयर कर उसे बर्थडे विश किया है।


अभिषेक की बहन श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली का आज जन्मदिन है। जिसकी तस्वीर अभिषेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- हैपी बर्थडे ब्यूटिफुल। साथ में हैशटैग फेवरेट दिया है।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी नव्या को बर्थडे विश किया है और इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नव्या काफी खूबसूरत नजर आ रही है।


काम की बात करें तो हाल ही में अभिषेक को फिल्म लूडो में देखा गया था। जिसमें अभिषेक का काम खूब पसंद किया गया। इन दिनों अभिषेक फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसकी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

Parminder Kaur