फिल्म रिलीज से पहले हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंचे अभिषेक, सेवा करते की तस्वीरें आईं सामने

8/28/2018 12:18:00 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अभि‍षेक फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय और राइटर कनिका ढिल्लों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे।

 

 

इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अभिषेक व्हाइट कुर्ता पजामा पहने नजर आए। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए कुर्ते से ऊपर पिंक कलर का कोट पहना है। इस दौरान अभिषेक गुरुद्वारे में सेवा करते नजर आए। 

 

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म आज के दौर के रिलेशनशि‍प और इसकी जटिलताओं पर आधारित है। फिल्म में पहली बार ऑन स्क्रीन तापसी, अभिषेक और विक्की कौशल तिकड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 


 

 

 

Neha