बेटी आराध्या को ट्रोल करने वालों को अभिषेक बच्चन की खरी-खरी- 'उन्हें कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा, हिम्मत है तो सामने आओ'

12/3/2021 10:22:58 AM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अभिषेक बच्चन अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज और ट्रोलर्स को जवाब देने के  लिए भी जाने जाते हैं। उनकी बेटी आराध्या भी अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं और प्रोटेक्टिव डैड उनके लिए करारा जवाब देते हैं। हाल ही में अभिषेक ने कहा कि वह आराध्या को ट्रोल करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

 

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अभिषेक ने हाल ही में कहा कि वो एक पब्लिक फिगर हैं, इसलिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है लेकिन बेटी की ट्रोलिंग उनके बर्दाशत से बाहर है।


अभिषेक ने आगे कहा कि आराध्या की आलोचना करने वाले सभी नेटिज़न्स, अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें ये बातें उनके सामने कहनी चाहिए।


बता दें, अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या 10 साल की हैं लेकिन आज के समय में वह एक पॉपुलर स्टार किड हैं। आराध्या अपनी फैन फॉलोइंग से बड़े-बड़े स्टार किड को टक्कर देती हैं, लेकिन इसके बाद भी वह कई बार ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ जाती हैं।  


पिछले महीने अभिषेक और ऐश्वर्या ने आराध्या का 10वां बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी रचाई थी और 16 नवंबर, 2011 को कपल बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने।

Content Writer

suman prajapati