गोद में बैठे अभिषेक का भार सहन नहीं कर पाई फराह खान, आ गई मोच, जूनियर बच्चन बोले-उम्र हो गई..

6/26/2022 10:16:42 AM

मुंबई: कोरियोग्राफर फराह खान अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं।  वह अक्सर सोशल मीडिया पर  मजेदार पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में फराह खान ने इंस्टा पर दो तस्वीर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर है। ये तस्वीर फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी की है। इस तस्वीर को शेयर कर फराह ने जो कैप्शन दिया है वह काफी दिलचस्प है।

उन्होंने बताया कि जब अभिषेक बच्चन उनकी गोद में बैठे तो क्या हुआ। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कोरियोग्राफर की गोद में बैठ उन पर  प्यार बरसाते। फराह खान भी उन्हें पीछे की ओर से गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ही सोफे पर बैठे हैं। पास में ग्रीन शिमरी कोट में करण जौहर उन्हें देखकर हंसते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरीमें फराह ने अपने पैर की तस्वीर है जिसमें सूजन आई हुई है। दरअसल, अभिषेक बच्चन का वजन झेल नहीं पाईं और उनके घुटने और पैर में मोच आ गई. पैर में सूजन साफ नजर आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

फराह खान तकिए पर पैर रखकर आइस बैग से इसकी सिकाई करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर फराह ने लिखा-अभिषेक बच्चन द्वारा प्यार दिखाने का अलग तरीका। लेकिन इसका नतीजा कुछ और निकला। करण की पार्टी का ये सीन है। लव यू टू जूलियर। इंतजार करो जब मैं तुम्हारी गोदी में बैठूं।

सेलेब्स फराह खान की इस फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं। मिनी माथुर ने लिखा- 'यह क्या है?' इतनी ही देर में अभिषेक बच्चन ने कमेंट कर बाजी मारी। जूनियर बच्चन ने लिखा-'हा हा हा। मुझे ब्लेम मत करो, अपनी उम्र देखो।' इसपर फराह खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'बच्चन, मैं इंतजार कर रही हूं तुम्हें इसे वापस देने का। सही टाइम आने दो।'

 

फराह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने काफी समय से फिल्म डायरेक्ट नहीं की है। उन्होंने लास्ट साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर डायरेक्ट की थी हालांकि वह बतौर प्रोड्यूसर एक्टिव थीं। उन्होंने लास्ट साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म मिसेज सीरियल किलर को प्रोड्यूस किया था। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं में नजर आए थे।

Content Writer

Smita Sharma