बेटे के साथ बिग बी की तस्वीर वायरल, अभिषेक को पहचानना मुश्किल

4/27/2019 10:53:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है। हाल ही में अभिषेक ने एक फ्लैशबैक तस्वीर शेयर की है। इस फ्लैशबैक तस्वीर में अभिषेक के साथ उनके पिता यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिषेक काफी छोटे दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए है। वहीं बिग बी ब्लैक गॉग्लस पहने हंसते हुए नजर आ रहे है। 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- फ्लैशबैक फ्राइडे। 

 


बता दें कि फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आग की तरह फैल गई है। कमेंट के जरिए लोग बाप-बेटे की तस्वीर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

 


अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इन दोनों ने पा, बंटी और बबली,सरकार, सरकार राज और कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दर्शकों और फैंस ने फिल्मों में बाप-बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया। वहीं अभिषेक को आखिरी बार फिल्म मनमर्जियां में देखा गया था। 


 
 
 

Konika