अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर, बदले में पत्नी ने एेसे दिया जवाब

7/1/2018 5:12:11 PM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही है। बीती रात आकाश और श्लोका की एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया गया।

इस दौरान बॉलीवुड से लेकर कई महान हस्तियां दोनों को बधाई देने पहुंचे। पार्टी में एश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी अराध्या के साथ इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। वहीं पार्टी में श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या भी गई थीं। 

हाल ही में अब अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनकी एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में श्वेता नजर नहीं आ रही है। अभिषेक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि माई गर्ल्स। वहीं ऐश्वर्या ने अराध्या और अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा माइन।

अभिषेक के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द फिल्म मनमर्जियां के जरिए कमबैक करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। यह फिल्म इसी साल 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं ऐश्वर्या फन्ने खां में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर सामने आया है। यह फिल्म इसी साल 3 अगस्त को रिलीज होगी।
 

Punjab Kesari