''वो मेरे पिता हैं..कॉमेडी की आड़ में ये सब नहीं..अभिताभ का मजाक उड़ाए जाने पर भड़के अभिषेक बच्चन, बीच में ही छोड़ा शो

10/6/2022 5:24:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के काफी करीब हैं। वह हर मौके पर हमेशा अपने पिता की रिस्पेक्ट करते नजर आते हैं। हाल ही में जब एक शो में किसी ने मजाक-मजाक में अमिताभ की बेइज्जती करने की कोशिश की तो अभिषेक काफी बुरा मान गए और नाराज होकर बीच में ही शो छोड़ दिया।

 


दरअसल, हाल ही में रितेश देशमुख, परितोष त्रिपाठी और कुशा कपिला के शो 'केस तो बनता है' का नया प्रोमो सामने आया है, जहां अभिषेक बच्चन बतौर गेस्ट पहुंचे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कॉमेडी की इस अदालत में अभिषेक बच्चन कठघरे में बैठे दिखाई देते हैं। इसी बीच कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी अभिषेक के सामने ही अमिताभ बच्चन पर एक जोक मारते हैं। इसे सुनकर उनके बेटे अभिषेक बच्चन गुस्सा हो जाते हैं और शूटिंग पर ब्रेक लगाकर कहते हैं-  ये काफी ज्यादा हो गया। मुझे गेम में इंवॉल्व करें लेकिन पेरेंट्स को बीच में लाना सही नहीं है। मेरे तक रखिए, पिता को क्यों लाना। अच्छा नहीं लगता। वो मेरे पिता हैं। मैं उन्हें लेकर थोड़ा सेंसिटिव हूं। थोड़ी बहुत इज्जत देनी चाहिए हम लोगों को। कॉमेडी की आड़ में इतना सब नहीं करना चाहिए। आजकल क्या है ना हम लोग बह जाते हैं। मैं बेवकूफ नहीं हूं। इतना बोलने के बाद अभिषेक बच्चन वहां से उठकर चले जाते हैं।


सोशल मीडिया पर अब ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ इसे प्रैंक बता रहे हैं तो कुछ इसके लिए अभिषेक को ट्रोल कर रहे हैं कि वह ऐसा फेमस होने के लिए कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News