फिल्म दसवीं का पहला गाना ''मचा-मचा रे'' रिलीज, देसी लुक में दिखे अभिषेक बच्चन

3/26/2022 1:39:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपकमिंग फिल्म दसवीं को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी बीच अब दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज कर दिया गया है। 

 

दसवीं के पहले सॉन्ग 'मचा-मचा रे' रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। 'मचा-मचा रे' को सिंगर मीका सिंह, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने मिलकर कम्पोज किया है और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

 

बता दें, फिल्म दसवीं एक अनपढ़, भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी को बयां करती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है।

 

अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में निमृत कौर और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं। निमृत कौर फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी के तौर पर नजर आएंगी, वहीं यामी गौतम पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 07 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।

 

Content Writer

suman prajapati