बर्थडे पर दोस्त मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक ने दी नेताजी को अंतिम विदाई

10/11/2022 4:48:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनके निधन से न सिर्फ राजनीति जगत बल्कि बॉलीवुड जगत के स्टार्स को भी बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलिब्रेटीज से मुलायम सिंह के काफी अच्छे संबंध थे। खासकर महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से उनकी काफी नजदीकियां थीं। निधन के एक दिन बाद 11 अक्टूबर को नेता का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन आज बिग बी का जन्मदिन होने के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। लेकिन अमिताभ ने अपनी जगह अपने बेटे अभिषेक बच्चन को संस्कार में भेजा है। अभिषेक के अलावा उनका मां समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी वहां नजर आईं। 

PunjabKesari


जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने नेताजी मुलायम के पैतृक गांव सैफई पहुंच उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

PunjabKesari


बता दें, अमिताभ बच्चन और मुलायम सिंह यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। उनकी दोस्ती का एक किस्सा काफी मशहूर है। साल 1994 में जब मुलायम सिंह एक बार अचानक ही अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए थे। मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को उनके घर जाकर यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। दरअसल, जिस दिन लखनऊ में यश भारती सम्मान दिया जाना था उस दिन अचानक हरिवंश राय बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। वह मुंबई से लखनऊ आ पाने में असमर्थ थे, जिसके बाद मुलायम सिंह खुद मुंबई पहुंच गए थे। इस बात ने लोगों के दिलों काफी छुआ था।


PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News