अभिषेक बच्चन ने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, अपनी अपकमिंग फिल्म ''घूमर'' का किया ऐलान

2/5/2022 8:49:31 PM

मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। इस मौके पर अभिषेक ने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'घूमर' का ऐलान किया है।

PunjabKesari
अभिषेक ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें गणेश की तस्वीर के आगे क्लैप बोर्ड पड़ा हुआ है।जिस पर 'घूमर' लिखा हुआ है। इस क्लैप बोर्ड से साफ है कि फिल्म की शूटिंग आज से ही शुरू हुई है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'मैं इससे बड़ा बर्थडे का तोहफा और क्या मांग सकता था। जन्मदिन हमेशा ही अच्छे से गुजरे हैं। खासकर आज वाला। मैं काम कर रहा हूं और मेरे लिए आज बर्थडे का दिन वर्किंग है। घूमर अब शुरू हो रही है।' फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें डायरेक्टर आर बाल्की फिल्म 'घूमर' को डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक ने आर बाल्की के साथ फिल्म 'पा' में काम किया था। ये एक्टर के करियर की सबसे शानदार फिल्म रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और विद्या बालन के साथ नजर आए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News