Humble Stars: गिरते फोटोग्राफर को अभिषेक ने तुरंत दिया सहारा, चोटिल महिला पैप के लिए जैकलीन ने यूं दिखाई हमदर्दी

8/8/2023 1:13:45 PM

मुंबई. बॉलीवुड स्टार्स आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी वह अपने स्वीट जेस्चर के लिए खूब सराहे जाते हैं तो कभी छोटी सी गलते के लिए ट्रोलर्स के निशाने आ जाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने हंबल नेचर से सबका दिल जीत लिया। दोनों स्टार्स के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जैकलीन फर्नांडिस के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला पैपराजी के पैर में चोट लगी है, इसके बावजूद वह अपनी ड्यूटी कर रही है। जब जैकलीन की नजर उस पर पड़ती है तो वह खुद को रोक नहीं पातीं और उसे बैठने के लिए अपनी सीट ऑफर करती हैं। इस पर महिला पैप बोलती है कि उसे उनकी तस्वीर लेनी है, जिस पर जैकलीन कहती हैं कि आप बैठ जाइए मैं आपको फोटो दे दूंगी। इसके बाद जैकलीन के साथ में मौजूद एक महिला उसे पानी देती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन चलते आते हैं और एक पैप का चप्पल उतर जाता है। एक्टर उस कैमरामैन को कहते हैं कि वह अपनी चप्पल पहन ले। इस पर जैसे ही वह फोटोग्राफर चप्पल पहनने लगता है तो गिरने लग जाता है। इस पर अभिषेक तुरंत ही उस पैप को सहारा देते हैं और फिर वह पैप चप्पल पहनकर एक्टर का आभार जताते हुए आगे निकल जाता है।

 

फैंस दोनों स्टार्स के यह वीडियोज देखने के बाद उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati