एक बार फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या की बेटी, लोग बोले-''आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती''

4/22/2019 3:40:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शनिवार को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर ये कपल बेटी आराध्या संग मालदीव गए हुए थे। मगर अपने इस वेकेशन को लेकर आराध्या ट्रोल हो गई है। दरअसल, वेकेशन की तस्वीर जैसे ही ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टा पर शेयर की यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या। जब देखों फॉरन ट्रिप पर आपके साथ ही रहती है। इसकी दादी हैं उनके पास रहने दिया करो। क्यों इसको बर्बाद कर रही हो एजुकेट न करके।

 

 

एक अन्य यूजर ने ऐश्वर्या को ओवर प्रोटेक्टिंग मदर बताते हुए कहा- इन्हें अपनी बेटी को एक आम बच्चे की तरह छोड़ देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- मुझे आश्चर्य है कि इस बच्ची को कब अपना समय मिलता होगा।

 

 

हमेशा आउटिंग पर मम्मी के साथ रहती है। क्या उसे अपने दोस्तों के साथ रहने का समय मिलता है। मुझे उम्मीद है कि आराध्या को अपने बचपन के लिए कभी पछतावा न हो। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का क्या नाम है ये अभी साफ नहीं है लेकिन अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वह गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या को लेकर अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Konika