आपने देखी ऐश्‍वर्या-अभिषेक की शादी की Unseen तस्वीरें, पत्नी जया संग दिल खोलकर नाचे थे बिग बी

8/22/2019 3:33:38 PM

मुंबई: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की पॉपुलर शादियों में से एक थी। दोनों 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में अब इस कपल की शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर लेबल को 33 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में वह कुछ पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी, संगीत जैसे कई फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं।

पहली तस्वीर में अभिषेक दुल्‍हा बने हुए दिख रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में अमिताभ अपनी पत्‍नी जया और बेटी श्‍वेता के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ नव्‍या नवेली नंदा भी नजर आ रही हैं।

तीसरी तस्वीर में बिग बी बेटी श्वेता के साथ दिल खोलकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

चौथी तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों एक साथ दिख रहे हैं।

पांचवी और आखिरी तस्वीर में जया बच्चन दुल्हा बने बेटे की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। 

बता दें कि इस शादी में पूरा बच्चन परिवार और बहू ऐश्वर्या दिल को जीतने वाली व्हाइट थीम में नजर आ रहे हैं। पूरा बच्चन परिवार ने वालसी पहने हुए दिख रहा है। 2007 में शादी के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या 2011 में बेटी आराध्या के माता-पिता बनें।

Neha