प्यार के 16 सालः वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, अभिषेक के सीने लग पोज देती दिखीं ''मिसेज बच्चन''

4/21/2023 10:51:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड की पावरफुल कपल्स में से एक है। दोनों साल 2007 में एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे और एक साथ प्यार के पल बिताते उन्हें पूरे 16 साल हो चुके हैं। आज वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल के दिल प्यार से भरे हुए हैं और दोनों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर अपने प्यार का इज़हार किया है। फैंस ऐश्वर्या-अभिषेक के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

आज ही के दिन यानी  20 अप्रैल, 2007 बच्चन परिवार के लाड़ले अभिषेक ने मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या को अपने जीवन साथी के रूप में चुना था। इस खास मौके पर अभिषेक ने अपनी पत्नी को खास अंदाज में विश किया है।  

 

शादी की 16वीं सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अभिषेक संग अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'स्वीट 16.' इस तस्वीर में अभिषेक, ऐश्वर्या को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों कैमरे के सामने हल्की स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

वहीं, अभिषेक ने भी यही फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ऐश्वर्या के लिए प्यार का इज़हार किया है।

 


बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात स्विट्जरलैंड में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को पहली बार एक्टर बॉबी देओल ने मिलवाया था। इसके बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने गुरु, उमराव जान और धूम जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 अप्रैल, 2007 में शादी रचा ली। शादी के बाद कपल ने बेटी आराध्या का स्वागत किया, जो अब 11 साल की है।


 

Content Writer

suman prajapati