''यह लक्ष्मी मां का आशीर्वाद है'' घर में नन्हीं परियों के आने से खुशी से झूमे अभिनव शुक्ला, कहा-''हमारा जीवन आनंद से भर गया''

12/28/2023 3:43:08 PM

मुंबई: टीवी के मोस्ट पाॅपुलर कपल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के घर इसी साल 27 नवंबर को नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। रुबीना ने दो प्यारी बेटियों को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए इस खबर को छिपाकर रखा था।

कपल ने 27 दिसंबर 2023 को उन्होंने दुनिया के सामने इसकी घोषणा की और सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो के साथ बच्चियों के नाम का भी खुलासा किया। अब एक इंटरव्यू में अभिनव ने इस बारे में खुलकर बात की है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने कहा-'हमने 27 नवंबर को अपनी दो बेटियों का स्वागत किया था। वे एक जैसी जुड़वा बहनें नहीं हैं। हम बहुत खुश हैं और हमने अपनी खूबसूरत लड़कियों का नाम ईधा और जीवा रखा है। यह लक्ष्मी मां का आशीर्वाद है… हमारा जीवन आनंद से भर गया है।'

इस खुशखबरी को साझा करने में उन्हें थोड़ा समय क्यों लगा इसका कारण बताते हुए अभिनव ने कहा-'हमारी प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य था। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मां व बच्चियां स्वस्थ हों और भगवान की कृपा से वे ठीक हों, लेकिन हमारे दोस्त और फैंस इसके बारे में जानना चाहते थे इसलिए हमने आखिरकार इस खुशखबरी को सभी के साथ साझा करने का फैसला किया।'

पिता बनने का जिंदगी बदलने के सवाल पर अभिनव ने कहा-'मैं उनकी प्रतिक्रियाओं को देखने में घंटों बिताता हूं, मैं बता नहीं सकता कि यह कैसा लगता है। हमारी बेटियां प्यारी हैं। उनके पास पहले से ही अलग पर्सनैलिटी हैं। वे बेहद प्यारी हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

27 दिसंबर 2023 को रुबीना और अभिनव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट में अपनी जुड़वा बच्चियों के जन्म की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लाडलियों के साथ पहली तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें से फर्स्ट फोटो में न्यू पैरेंट्स अपनी जुड़वा बच्चियों को गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के साथ कपल ने लिखा-'यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां जीवा और ईधा आज एक महीने की हो गई हैं... गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी ऐंजल्स के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें।'

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma