खुलासाः अभिनव शुक्ला को नहीं खबर कि कोरोना पॉजिटिव हैं पत्नी रुबीना, पंजाब से लौट रहे हैं मुंबई

5/2/2021 10:01:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलाइक बीते शनिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं और खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पति और एक्टर अभिनव शुक्ला नही दी है।

 

रुबीना ने बताया कि अभिनव किसी जरूरी काम के चलते पंजाब में थे और अब वहां से मुंबई लौट रहे हैं। उन्हें ये पता है कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मेरे लिए ही मुंबई वापस आ रहे हैं। जैसे ही वो फ्लाइट से उतरेंगे मैं उन्हें बता दूंगी कि मुझे कोरोना हो गया है। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर दिया है। मैं घर पर हूं और इससे ही मुझे ताकत मिल रही है। 


बीते दिन रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था-'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'
रुबीना के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आए थे और जानना चाह रहे कि रुबीना कोरोना संक्रमित कैसे हुईं। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वह इस वायरस की चपेट में कैसे आईं।


बता दें रुबीना इन दिनों शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं।इससे पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था जिसमें उनके साथ पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया।

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati