सोशल साइट पर लीक हुआ रुबीना दिलाइक का नंबर, तो पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट कर दे डाली ऐसी धमकी

4/15/2021 12:19:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 14' की विनर बनने के बाद रुबीना दिलाइक और भी ज्यादा सुर्खियों में रहने लग गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है, लेकिन इसी बीच हाल ही में उन्हें  परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर रुबीना का नंबर लीक हो गया, जिसके बाद उन्हें अनजान नंबरों से कॉल्स आने लगे। हालांकि इस प्रोब्लम को अब सॉल्व कर लिया गया है।


दरअसल, एक वेबसाइट ने रुबीना का पर्सनल नंबर सोशल साइट पर लीक कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस को अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज आने लगे, जिससे रुबीना काफी परेशान हो गईं। ऐसी मुश्किल में रुबीना के पति अभिनव ने इस समस्या का हल खोजा। उन्होंने अपने एक इंजीनियर दोस्त की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वेबसाइट को डिसेबल कर दिया। 

 

इसे लेकर अभिनव शुक्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी गैरकानूनी वेबसाइट ने रुबीना का नंबर सार्वजनिक कर दिया था। इसे अब डिसेबल कर दिया गया है। मेरे इंजीनियर दोस्त को धन्यवाद। इंजीनियर्स से पंगा मत लेना।' 

 


जानकारी के लिए बता दें अभिनव शुक्ला एक्टिंग से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। इसलिए उन्होंने इस समस्या को अपने दोस्त से मदद जल्द सॉल्व कर लिया। 
 

Content Writer

suman prajapati