बच्चन पांडे में विलेन का रोल निभाएंगे अभिमन्यु सिंह

1/30/2021 1:19:18 PM

नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के साथ हमारे लिए नए साल की एक शानदार शुरुआत रही है जिन्होंने जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और यह मार्च तक चलेगी। अक्षय कुमार का फ़िरस लुक जारी करने के बाद, अब कहानी के खलनायक का लुक रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने साझा किया है कि बहुप्रतिभाशाली अभिनेता अभिमन्यु सिंह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। 

नजर आएंग ये सितारे
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की आगामी एक्शन-कॉमेडी बच्चन पांडे में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इस नए नाम ने फिल्म को अधिक रोमांचक बना दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Akshay Kumar (@akshaykumar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 फरहाद सामजी ने किया निर्देशन
यह प्रतिभाशाली और प्रशंसित स्टारकास्ट निश्चित रूप से जनता का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जो साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। 'बच्चन पांडे' एक आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News