ये रिश्ता क्या कहलाता हैः लाल जोड़े में अभिमन्यु की दुल्हन बनीं अक्षरा, सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ कपल
5/11/2022 11:10:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कई सालों से लोगों का दिल जीतता आ रहा है। शो आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रखता है। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु बिड़ला (हर्षद चोपड़ा) और अक्षरा गोयंका (प्रणाली सिंह राठौड़) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखकर फैंस काफी खुश हैं। अब शो से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की तीसरी पीढ़ी की शादी भी काफी धूमधाम से हुई। दोनों की शादी राजस्थानी रीति-रिवाज से संपन्न हुई।
शादी में अभिमन्यु और अक्षरा राजा-रानी की तरह सजे बेहद प्यारे लगे।
इन तस्वीरों में अभिमन्यु और अक्षरा की सात फेरों से लेकर एक दूसरे को जयमाला पहनाने तक की झलकियां दिखाई दे रही हैं।
शादी के बाद दुल्हन बनीं अक्षरा अपनी पति को पीछे बिठा बाइक में घुमाती भी नजर आईं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के गवर्नर जनरल पैट्रिक एलन से की मुलाकात

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां