अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान, बोले- ''गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती थे अक्षय कुमार'', मेरी गायिकी ने बनाया स्टार

6/19/2021 9:22:30 PM

मुंबई. अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। लोग आज भी इन्हें सुनना पसंद करते हैं। अभिजीत अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों अभिजीत ने इंडियन आइडल पर चल रहे अमित कुमार विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब सिंगर ने एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

PunjabKesari
अभिजीत ने कहा- 'मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं, एक्टर्स के लिए नहीं। यह मायने नहीं रखता कि मैं कितना अच्छा गाता हूं। अगर वह व्यक्ति स्टार नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं। एक तरफ शाहरुख खान हैं तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी। अब शाहरुख खान स्टार हैं, जब वे बोलते हैं तो उनकी एक क्लास होती है और सुनील के साथ रफ एंड टफ अपील जुड़ी हुई है। जब भी कोई सुनील के लिए किसी गाने को क्रयेट करने का फैसला करता है तो उसे आक्रामक और जंगली होना पड़ता है। मैंने सुनील और शाहरुख दोनों के लिए गाने गाए हैं। दोनों पर फिल्माए गए मेरे गाने हिट रहे।'

PunjabKesari
अभिजीत यहीं नहीं रूके और अक्षय कुमार के उपर टिप्पणी करते हुए बोले- 'मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया। जब उन्हें लॉन्च किया गया, तब वे स्टार नहीं थे। उन्हें पहले 'गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती' माना जाता था। ठीक वैसे ही जैसे मिथुन चक्रवर्ती को 'गरीबों का अमिताभ बच्चन' माना जाता था।' 

PunjabKesari
इसके अलावा अभिजीत ने कहा- 'संगीत में बड़ी ताकत होती है। यह एक एक्टर को स्टार बना देता है। फिर चाहे देव आनंद हों, राज कपूर हों या फिर राजेश खन्ना। अक्षय कुमार फिल्म 'खिलाड़ी' (1992) के बाद स्टार बने। मैंने इसके सॉन्ग 'वादा रहा सनम' को आवाज दी थी। इसके बाद उनकी कई फिल्मों के टाइटल में खिलाड़ी शब्द आया। मेरी आवाज उन पर सूट करती है। ये सभी एक्टर्स पहले स्टार नहीं थे। लेकिन मेरी आवाज ने उन्हें स्टार बना दिया।'

PunjabKesari
बता दें अक्षय की फिल्म खिलाड़ी साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा जॉनी लीवर, शक्ति कपूर, आयशा जुल्का जैसे स्टार्स भी नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'वादा रहा सनम' आज भी लोगों की जुबान पर है। जिसे अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News