Khatron Ke Khiladi 13 में हुई अब्दू रोजिक की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, खतरनाक स्टंट करते दिखे छोटे भाईजान

9/4/2023 4:28:29 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है। शो में इस बार छोटे भाईजान यानी अब्दू रोजिक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। शो से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। जिसमें अब्दू खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। 


अब्दू रोजिक की हुई KKK 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री 
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा प्रोमो पोस्ट किया गया है। जिसमें अब्दू रोजिक खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। छोटे भाईजान एक पानी से भरे बॉक्स में लेटे हुए हैं और इसमें कई सारे सांप डाले गए हैं। जैसे ही अब्दू सांपो को देखते हैं वे बहुत ही फनी तरह से जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इसे देख ऐश्वर्या कहती हैं कि बहुत चालाक ब्रो। ये सुन अब्दू भी उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं कि आप अंदर आइए और फिर उसके बाद तो पता चलेगा कि कितना चालाक। ये सुनकर सभी रोहित शेट्टी के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 16 में आए थे नजर 
बता दें कि, अब्दू रोजिक इससे पहले बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था। फैंस उनकी क्यूटनेस और सिंगिग पर फिदा हैं। 

Content Editor

kahkasha