ड्रग्स सप्लाई के आरोप में ''ABCD'' फेम कोरियोग्राफर किशोर शेट्टी गिरफ्तार

9/19/2020 2:44:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। इस केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद मामला और भी उलझता जा रहा है। अब तक एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कई शख्सों को अपनी हिरासत में ले चुकी है। वहीं हाल ही में सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस (CCB) ने शनिवार को ड्रग केस में एक्टर किशोर अमन उर्फ किशोर शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर पर ड्रग रखने का आरोप है। 

PunjabKesari


अब इस मामले में किशोर शेट्टी से पूछताछ की जाएगी। बता दें किशोर अमन उर्फ किशोर शेट्टी एक चर्चित डांसर हैं, जो कि रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD में काम कर चुके हैं। किशोर टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे।

PunjabKesari


बता दें अब तक एनसीबी की टीम ड्रग मामले में 17 से ज्यादा शख्सों को अपनी हिरासत में ले चुकी है। बीते दिन एनसीबी की टीम ने मुंबई में छापेमारी के दौरान 5 शख्सों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उन्हें करोड़ों का नशा और लाखों की नकदी बरामद हुई थी।  ये भी बता दें अब तक की गिरफ्तारियों में राहिल राफत नाम का शख्स सबसे बड़ा आरोपी माना जा रहा है, जो बॉलीवुड में ड्रग की सप्लाई करता था। राहिल का बॉस बॉलीवुड से जुड़ा हुआ कोई  बड़ा शख्स है। जिसमें एनसीबी कभी भी समन भेजकर पूछताछ कर सकती है। 

 
 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News