फैमिली संग मालदीव से लौटे आयुष शर्मा, नन्ही आयत को गोद में उठाए दिखीं सलमान की बहन अर्पिता

3/14/2021 1:18:38 PM

मुंबई. एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आयुष इस फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में आयुष को परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में आयुष पत्नी अर्पिता खान, बेटे आहिल और बेटी आयत के साथ नजर आ रहे हैं। आयुष व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही में आयुष ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए है।

कैप और फेस मास्क से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं सलमान की बहन अर्पिता ने मैहरून टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। हाई बन और फेस मास्क से अर्पिता ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

अर्पिता ने बेटी आयत को गोद में उठाया हुआ है और आयुष ने बेटे आहिल का हाथ पकड़ा हुआ है। पूरी फैमिली एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें फिल्म 'अंतिम' में आयुष विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। बीतें महीनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें आयुष जबरदस्त अंदाज में नजर आए थे।

आयुष ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर है और बॉडी बनाई है। लोगों द्वारा टीजर को खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur