''बाबुल का अंगना छूटे न'' फेम आस्था चौधरी को मिला सपनों का राजकुमार,रोका सेरेमनी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

9/21/2021 8:25:46 AM

मुंबई: 'बाबुल का अंगना छूटे न' फेम आस्था चौधरी को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। आस्था चौधरी ने 10 सितंबर को अपने होमटाउन इलाहाबाद में पेशे से डॉक्टर आदित्य बनर्जी के साथ रोका किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें कपल की रोका सेरेमनी के दौरान की हैं। लुक की बात करें तो आस्था पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक को उन्होंने क्रीम कलर के दुपट्टे के साथ मैच किया था।  लाइट ज्वैलरी के साथ ही बालों को खुला रखा था, जिसमें वो बेहद सिंपल और सुंदर लग रही थीं। वहीं उनके मंगेतर आदित्य व्हाइट कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं।

तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही हैं।  तस्वीरों को शेयर करते हुए आस्था ने लिखा- हमेशा साथ रहने के लिए हमारा पहला कदम।आस्था की इस पोस्ट पर उनके फैन और चाहने वाले बधाइयां दे रहे हैं।

आस्था चौधरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी। हालांकि उन्हें पाॅपुलैरिटी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से मिली थी। इसके अलावा वो 'उतरन', 'ऐसे करो ना विदा', 'एक वीर की अरदास वीरा' और 'केसरी नंदन' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aastha Chaudhary (@aasthachaudhary)

 

आस्था चौधरी टीवी सीरियल्स के अलावा वेब सीरिज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने उल्लू की वेब सीरिज 'अस्सी नब्बे पूरे सौ' में रुखसाना का रोल निभाया था। आस्था आखिरी बार 2019 में टीवी सीरियल 'केसरी नंदन' में नजर आई थीं। 

Content Writer

Smita Sharma