मुश्किल योगासन करती दिखीं 33 की एक्ट्रेस, टॉपलेस होकर दिखाया किलर फिगर

8/1/2019 5:10:53 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में अब उन्होंने कुछ घंटो पहले टॉपलेस होकर योगा करते की तस्वीरें ऑफिसियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। 2 घंटे पहले शेयर की गई आशका की इन तस्वीरों को अब तक 6 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

इन तस्वीरों में आशका हेडस्टैंड करते हुए आशका टॉपलेस दिख रही है। उनके इस  योगमुद्रा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि वो अपने इस योगमुद्रा को काफी एंजॉय कर रही हैं।

उन्होंने योग करते हुए फोटोशूट करवाया है। हालांकि, वो पर्पल और व्हाइट बिकिनी में बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा समुंदर किनारे प्रना मुद्रा करते हुए नजर आ रही हैं। हॉट योगा करते हुए आशका हुस्न की बिजलियां गिराती हुई दिख रही हैं। 

बता दें कि आशका खुद को योगा के जरिए फिट रखती है और अक्सर वह सोशल मीडिया पर योगा आसन करते हुए अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह पति ब्रेंट ग्लोब के साथ योगा करते हुए ढेर सारी पिक्स शेयर कर चुकी हैं। 


एबिगेल पांडे ने भी किया था टॉपलेस योगा

आशका से पहले टीवी एक्ट्रेस एबिगेल ने भी सोशल मीडिया पर टॉपलेस होकर योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खूब तारीफ के पुल बांधे थे। 


 

Neha